rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के संग 16 अप्रैल को दिल्ली में शादी रचा ली है। मिलिंद गाबा के आउटफिट पर नजर डालें तो इन्होंने रॉयल शेरवानी पहनी थी। वहीं, प्रिया ने हैवी एम्ब्रॉड्री लहंगा पहना था।

इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। सेलेब्स की बात करें तो शादी में सपना चौधरी, गुरु रंधावा, मीका, भूषण कुमार, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय भी हिस्सा बने थे। कुछ ही दिनों पहले मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने सगाई की थी, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। शादी के बारे में मिलिंद गाबा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इसे लेकर थोड़ा नर्वस हैं। लेकिन ये एक्साइटिंग भी है। ये एडवेंचरस भी है। ये जीवन का एक नया चैप्टर है। मैंने कई सारे वेडिंग शोज में परफॉर किया है मगर कभी अपनी वेडिंग का एक्सपीरियंस नहीं किया। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं वो उसके लिए ही है। मैं उसे मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं।

प्रिया बेनीवाल संग उनकी जोड़ी फैंस की पसंदीदा है। दोनों पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।