नोखा : जमीन विवाद में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बीकानेर, बीकानेर जिले में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है। जिले का नोखा थाना इन दिनों अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। रविवार को नोखा कस्बे में करोड़ो की फिरौती के मामले के बाद आज एक और घटना सामने आई है। नोखा थाना क्षेत्र के हिम्मटसर गांव की ढाणी में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।
पुलिस के अनुसार नोखा के हिम्मटसर गांव में ढाणी में सो रहे रामेश्वर विश्नोई को मारी गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते मंगलवार सुबह 4 बजे गाडिय़ों में सवार होकर आएं कुछ जनों ने रामेश्वर पर फायर किये। जिससे दो गोली रामेश्वर के लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है।