rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला पुलिस थाना में दर्ज दो लड़कियों को भगाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खाजूवाला पुलिस की गठित टीम ने दोनों लड़कियों सहित आरोपी लड़के को बुधवार को पकड़ लिया है।
थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि खाजूवाला पुलिस थाने में 27 जुलाई 2021 को पिता ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी दो पुत्रियां जिसमें एक नाबालिग है तथा दूसरी बालिक है को सतवीर सिंह मजबी सिख निवासी 9 केजेडी व अरशाद अली निवासी सामरदा बहला फूसलाकर भगा ले गए है। जिसपर खाजूवाला पुलिस उप अधीक्षक अंजूम कायल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें हैड कॉस्टेबल धर्माराम, कॉस्टेबल अमरजीत सिंह व महिला कॉस्टेबल कमला को इन्हे ढुंढऩे के लिए भेजा गया। टीम ने बुधवार को दोनों लड़कियों व एक आरोपी सतवीर सिंह को राजीयासर थाना क्षेत्र से दस्तेयाब कर लिया है। मामले की जाँच पुलिस उप अधीक्षक अंजूम कायल कर रहे है।