जादूगर का जलवा! दिल्ली जाते ही अशोक गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एक बार फिर से साबित हो गया कि कांग्रेस के जादूगर तो अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ही है। तीन माह के बेड रेस्ट के बाद 13 सितंबर को अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) दिल्ली दौर पर गए। इसके तुंरत बाद ही उनको महत्वपूर्ण चुनावी राज्य हरियाणा (Haryana Elections 2024) की जिम्मेदारी सौंप दी गई। कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को भी जिम्मेदारी दी गई है।दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को हरियाणा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। एआईसीसी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत के साथ-साथ अजय माकन और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है।