rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार लंबित मांगों को पूरा नहीं करने पर गुरुवार को खाजूवाला जल संसाधन खंड के विभाग कर्मचारियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर सरकार के खिलाफ रोष जताकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान खेमराज कमेटी की रिपोर्ट की प्रतियों की होली जलाई । कर्मचारियों ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों के लिए लम्बे समय से धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन सरका मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। बताया कि खेमराज कमेटी ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को खारिज कर दिया है। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में मुकेश कुमार, सुनील बिश्नोई, महेंद्र नायक, डूंगर सिंह, लेखराज अरोड़ा, बाबूलाल बिरड़ा, प्रेमाराम आदि शामिल रहे।