rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला के वार्ड नंबर 17 में दो भाइयो में सोमवार शांय लाठी भाटा जंग हुई है। जिसमें एक महिला सहित दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर तीनों का चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची व मौका मुआयना किया।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 17 निवासी दो भाइयों में पारिवारिक बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें लाठी-डंडों से आपस में मारपीट हुई। जिसमें 60 वर्षीय महिला रेशम कंवर व 65 वर्षीय सुमेर सिंह और 55 वर्षीय राम सिंह घायल हो गए। तीनों का हॉस्पिटल में उपचार करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर आगे की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि परिवार में किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था। उसी को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें लाठी-डंडे चले जिसकी वजह से 3 लोग घायल हो गए।