rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौत

जयपुर। ट्रक और जीप (तूफान) की टक्कर में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। हादसा बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गाड़ियां आमने-सामने से भिड़ी हैं। जीप में सवार लोग MP से शादी कर लौट रहे थे। घायलों को नीम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया- बारातियों की जीप MP से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी जा रही है। कुछ गम्भीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुबह 6.10 बजे हादसे के बाद मुख्य सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।