rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

RPSC: आरपीएससी ने जारी किया साक्षात्कार शेड्यूल, नवंबर में होंगे विभिन्न पदों के इंटरव्यू

R.खबर ब्यूरो। जयपुर, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार को विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के अनुसार, नवंबर माह में कॉलेज शिक्षा विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

कॉलेज शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2023 और संस्कृत शिक्षा विभाग की शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती-2024 के साक्षात्कार 6 नवंबर से शुरू होंगे।

राजस्थानी विषय के इंटरव्यू 6 और 7 नवंबर को होंगे, जबकि प्राणीशास्त्र (अंतिम चरण) और भूगोल (द्वितीय चरण) के साक्षात्कार 6 से 13 नवंबर तक चलेंगे। समाजशास्त्र (अंतिम चरण) के इंटरव्यू भी 10 से 13 नवंबर के बीच होंगे। इसके अलावा, गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, जैनोलॉजी और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के साक्षात्कार 14 नवंबर 2025 को आयोजित होंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य भर्ती-2021 में सुपर स्पेशियलिटी विषय — कार्डियो वेस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी — के साक्षात्कार भी 14 नवंबर 2025 को होंगे।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य:-

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर भरें और साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी सहित प्रस्तुत करें।

साथ ही, उम्मीदवारों को अपने नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर अभ्यर्थी साक्षात्कार से वंचित कर दिए जाएंगे।

आयोग ने बताया कि साक्षात्कार पत्र शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

इस प्रकार होंगे साक्षात्कार:-

विभाग का नामपद का नाम / विषयसाक्षात्कार तिथिवर्ष / भर्तीविशेष जानकारी
कॉलेज शिक्षा विभागराजस्थानी6 नवंबर और 7 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023प्रथम चरण के साक्षात्कार
कॉलेज शिक्षा विभागप्राणीशास्त्र (अंतिम चरण)6 नवंबर से 13 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023अंतिम चरण
कॉलेज शिक्षा विभागभूगोल (द्वितीय चरण)6 नवंबर से 13 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023द्वितीय चरण
कॉलेज शिक्षा विभागसमाजशास्त्र (अंतिम चरण)10 नवंबर से 13 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023अंतिम चरण
कॉलेज शिक्षा विभागगारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट14 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023एक दिवसीय साक्षात्कार
कॉलेज शिक्षा विभागजैनोलॉजी14 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2023एक दिवसीय साक्षात्कार
संस्कृत शिक्षा विभागशारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक14 नवंबर 2025भर्ती 2024संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु
चिकित्सा शिक्षा विभागकार्डियो वेस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी14 नवंबर 2025सहायक आचार्य भर्ती 2021सुपर स्पेशियलिटी विषयों हेतु