rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर। बीकानेर शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रात के अंधेरे में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं। शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरों को पकड़ने में कोई खास सहयोग नहीं कर पा रहे हैं। मुरलीधर व्यास नगर में चोरी अब तो हर सप्ताह हो रही है, वहीं मुक्ता प्रसाद नगर के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। यहां पिछले दिनों एक घर से चोर सोने-चांदी के जेवर के साथ ही घर में खड़ी एक मोटर साइकिल भी उठा ले गए।
मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के रामपुरा की गली नंबर 17 में लालचंद वाल्मिकी के घर पर चोरी हुई है। वो पिछले दिनों अपने घर से बाहर थे। इसी बीच उसके घर से चोरी हो गई। लालचंद ने पुलिस को चोरी हुए सामान की पूरी लिस्ट दी है। जिसमें सोने की एक जोड़ी झूमर, सोने के तीन लौंग, चांदी के चार सिक्के, चांदी की पाजेब, चांदी की राधा-कृष्ण मूर्ति, सोने के कानों की जोड़ी, चांदी की कछुआ अंगूठी चोर ले गए। घर में एक मोटर साइकिल भी खड़ी थी जो चोर अपने साथ ले गए। लाखों रुपए का ये सामान
चोर 29 मार्च से 30 मार्च शाम के बीच चोरी हुआ है। इसी दौरान लालचंद घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।