खाजूवाला। पूगल पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए 6 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त पकड़ा है। इस दौरान बाइक सहित अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। इसमें पदमपुर निवासी कुलदीप और बलजिंदर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई है।
बड़ी खबर: मादक पदार्थ के साथ दो भाइयों को किया गिरफ्तार
