छत्तरगढ़, पुलिस थाना में दर्ज हुए 25 वर्षीय मुख बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में छतरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार किया। डीवाईएसपी अंजुम कायल के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी जाकर खां को गिरफ्तार कर लिया।
डीवाईएसपी अंजुम पायल ने बताया कि 8 मार्च को छत्तरगढ़ पुलिस थाना में 25 वर्षीय मूकबधिर वे दिव्यागं महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कर के जगह-जगह पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जाकर खां को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि छतरगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी 25 वर्षीय मुखबधिर दिव्या महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई। परिजनों को घटना की जानकारी तब लगी तब पीड़िता की मां के द्वारा दिव्यांग को डॉक्टर के पास पेट दर्द होने पर चेक करवाने पहुंची। चिकित्सक के द्वारा जांच करने पर पता लगा कि दिव्यांग 6 माह की गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की मां के साथ छतरगढ़ पुलिस थाना में पीड़िता ने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद खाजूवाला डीवाईएसपी अंजुम कायल के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।