खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला द्वारा भाजपा की चारों राज्यों में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड भारी बहुमत से जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खाजूवाला सदर बाजार चौराहे पर पटाखे बजाकर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर नारे लगाकर जीत की खुशी जाहिर मनाईं। उत्तरप्रदेश चुनाव सह प्रभारी बीकानेर सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को उत्तरप्रदेश की जीत पर कार्यकताओं ने फोन पर बधाई दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में जनता ने अभूतपूर्व मतदान किया है। जिसने साबित कर दिया है जनता ने सुशासन और विकास को वोट दिया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी ने कहा की आने वाले चुनावों में जनता राजस्थान से कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए इंतजार कर रहीं है। पूरे देश ने कांग्रेस को नकार दिया है। अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने इस पुनः एतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनती जा रही है। इस अवसर पर ओमप्रकाश पारीक, डॉ जे एस संधू, सुशील सारस्वत, सुमेर सिंह, सरदुल् सिंह धालीवाल, मुमताज बहीया, गणेश राजपुरोहित, राजेन्द्र जाजड़ा, राजेन्द्र हंस, धर्म पुनिया, भागीरथ लावा, राकेश कोचर, सुरेश गेदर आदि मौजूद रहे।