खाजूवाला, सीमा पत्रकार संघ की बैठक वरिष्ठ पत्रकार हरफूलसिंह सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा संगठन का विस्तार करने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित समस्तजनों ने निर्णय लेते हुए सर्व सम्मत्ति से सीमा पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के लिए मदन अरोड़ा को चुना। अध्यक्ष मदन अरोड़ा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर हरफूलसिंह सैनी, महासचिव रितेश यादव, उपाध्यक्ष रामेश्वर आचार्य, उपाध्यक्ष नीम्बदान चारण, सहसचिव सुरेन्द्र डेलू, सलाहकार सुरेन्द्र मण्डा व कोषाध्यक्ष पद पर विष्णुदत्त बिश्नोई को नियुक्त किया गया। वहीं सक्रिय सदस्य के रुप में रामेश्वर लाल भादू, ईसरदान चारण, रामेश्वर गोदारा, भवानीशंकर सारस्वत व जयदयाल जोशी को चुना गया।
सीमा पत्रकार संघ के मदन अरोड़ा अध्यक्ष व रितेश यादव महासचिव मनोनीत
