राजस्थान: अस्पतालों और स्कूलों के समय में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव, जानें नई टाइमिंग
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में समय बदलने का समय नजदीक आ रहा है। आगामी एक अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों व अस्पतालों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। आप भी जानिए स्कूलों व अस्पतालों में एक अप्रैल से क्या रहेगा समय?
यह रहेगा स्कूलों का समय:-
ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 1 अप्रैल से स्कूलों के समय पर परिवर्तन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिविरा पंचाग के अनुसार एक अप्रैल से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक लगेंगे। जबकि दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।
अस्पतालों के समय में यह रहेगा बदलाव:-
राजस्थान में 1 अप्रैल से अस्पतालों का ओपीडी समय बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का समय भी बदला जाएगा।