खाजूवाला, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान में खाजूवाला निवासी किन्नर सीमाबाई ने भी सहर्ष निधि समर्पित की। अभियान प्रमुख पवन पंचारिया ने बताया कि सीमाबाई ने अनुकरणीय व प्रेरणादायी पहल करते हुए 5100(पांच हजार सौ रूपये) का समर्पण कर रशीद प्राप्त की। उन्होंने निधि संग्रह टोली को निधि सौंपकर भावुक होते हुए इस कार्य से जुडऩे पर हर्ष जताया।
सीमाबाई ने कहा कि असंख्य संतों व श्रीरामभक्तों ने सदियों तक जो संघर्ष किया, उसका सुखद अंत हुआ है। किन्नर समाज प्रभु श्रीराम का अनन्य भक्त हैं। जब श्रीराम वनवास गए थे, तब किन्नर उनके इंतजार में 14 वर्षों तक तमसा नदी तट पर बैठे रहे। इस त्याग से प्रभु श्रीराम प्रसन्न हुए और अपने राज्याभिषेक में उन्हें ससम्मान आमंत्रित भी किया था। उन्हीं प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में भागीदार बनकर प्रसन्नता हो रही है। इस दौरान जिला प्रचारक अशोक विजय, फुलदास स्वामी, बलराज गेरा, सोहनदास स्वामी, सुनील सिहाग, राजकुमार स्वामी आदि उपस्थित रहे।
खाजूवाला निवासी रामभक्त किन्नर सीमाबाई ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु किया 5100 का समर्पण
