उदयपुर: इस जगह महिला ने पहले खुद पर छिड़का पैट्रोल, फिर लगाईं आग

R.खबर ब्यूरो। उदयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जंहा उदयपुर के सूरजपोल चौराहे पर एक हादसे ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार एक महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। महिला द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार बीती शाम को एक महिला ने उदयपुर के सूरजपोल चौराहे खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगाने के बाद महिला चौराहे पर जलती हुई इधर-उधर भागती नजर आई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने महिला पर पानी डालकर जैसे-तैसे आग को बुझाया। जानकारी के मुताबिक महिला बुरी तरह झुलस चुकी है। 

महिला को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल का भी पुलिस ने जायजा लिया है। वहीं महिला के आग लगाने के पीछे क्या कारण हैं, इसकी खोज कर रही है।