rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में झगड़े युवक, चार गिरफ्तार

बीकानेर। मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट और पुरानी गिनानी निवासी कुछ लोगों में झड़प हो गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास हॉस्टल के नजदीक बुधवार को दिन में पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों और मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के युवकों में बोलचाल हो गई। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र के युवक देर रात को मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पास पहुंचे तो वहां माहौल गरमा गया। हॉस्टल के स्टूडेंट भी वहां इकट्ठे हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो तनाव की स्थिति हो गई। इत्तिला मिलने पर व्यास कॉलोनी थाना सदर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ सुरेंद्र प्रचार ने बताया कि मौके से पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र निवासी दीपक, किशन, राहुल और सौरभ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे।