खाजूवाला, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा सहयोगिनी व महिला कार्यकर्ता को किया सम्मानित

खाजूवाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा सहयोगिनी व महिला कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ अमरचन्द बुनकर ने बताया कि महिला उत्थान के लिये बालिका शिक्षा जरूरी है। हमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।

बालक बालिका में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। एक बालिका पढ़ लिखकर दो परिवारों को शिक्षित कर सकती हैं। कार्यक्रम में डॉ सी एस मोदी जिला छय अधिकारी डॉ अब्दुल रसीद खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ पुनाराम रोझ, हेतराम बेनीवाल प्रोग्राम मैनेजर आदि उपस्थित रहे।