बारिश न होने के कारण ग्रामीणों ने किया हवन यज्ञ

खाजूवाला, ग्राम पंचायत 5 केवाईडी में बरसात के लिए यज्ञ किया। इन्द्र भगवान को खुश करने के लिए ग्राम पंचायत 5 केवाईडी के ग्रामिणों के द्बारा हवन यज्ञ किया गया। गायो के लिए लापसी बनाई आवारा गोऊ वंश को लापसी खिलाई व हरा चारा डाला गया। लक्ष्मण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सभी गांव के लोगो ने मिलकर अपने क्षेत्र मै बरसात के लिए हवन किया ओर अमन चैन की दुआ की बरसात न होने के कारण नरमा ग्वार मुग हरा चारा आदि फसल गर्मी के कारण खराब हो रही है। ग्रामीण विनोद निम्बीवाल व्यवस्थापक विजय सिंह ने गायो के लिए हरा चारा डाला इस मोके पर पुजारी सुखदेव शर्मा और चैनाराम गोदारा, लालचन्द, ओमजी, बाबूलाल, गोविन्द, अश्विनी शर्मा, राधाकृष्ण, मनोज, गजेन्द्र सिह, बलराम, नारायणदान, सुभाष गिला, सुग्रीव, अजयसिह यादव, बनवारी व अन्य ग्रामीणों ने हवन में पूर्ण आहुती दी।